Views: 9
0 0
गुरु रविदास जयंती पर लातेहार पहुंचेगी कलश यात्रा, समाज में समरसता का संदेश देगी यात्रा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गुरु रविदास जयंती पर लातेहार पहुंचेगी कलश यात्रा, समाज में समरसता का संदेश देगी यात्रा

लातेहार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा गुरुवार को लातेहार पहुंचेगी। इसे लेकर बुधवार को परिषदन भवन में भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर यात्रा की जानकारी दी और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि वाराणसी से शुरू हुई…

गुरु रविदास जयंती पर लातेहार पहुंचेगी कलश यात्रा, समाज में समरसता का संदेश देगी यात्रा
Read Time:2 Minute, 39 Second

गुरु रविदास जयंती पर लातेहार पहुंचेगी कलश यात्रा, समाज में समरसता का संदेश देगी यात्रा

लातेहार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा गुरुवार को लातेहार पहुंचेगी। इसे लेकर बुधवार को परिषदन भवन में भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर यात्रा की जानकारी दी और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों को समाज तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन से समानता, सामाजिक न्याय और मानव सेवा का जो संदेश दिया, उसकी आज भी उतनी ही आवश्यकता है। यह यात्रा लोगों को उन्हीं मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने बताया कि लातेहार में यात्रा के स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने बताया कि कलश यात्रा 30 अगस्त तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों का भ्रमण करेगी। इसके बाद यात्रा मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचेगी। बूथ स्तर पर कलश की पवित्र मिट्टी से संत रविदास मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।

लातेहार में रात्रि विश्राम के बाद कलश यात्रा झारखंड के अन्य जिलों के लिए रवाना होगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पांडेय और भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports