Views: 242
0 0
हरिजन आवासीय विद्यालय में रसोइया द्वारा छात्र की पिटाई,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

हरिजन आवासीय विद्यालय में रसोइया द्वारा छात्र की पिटाई, गंभीर हालत में छात्र, परिजनों ने किया हंगामा

संवाददाता: [bablu Khan] लातेहार:अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय होटवाग से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ रसोइया द्वारा की गई गंभीर मारपीट से वह बुरी तरह घायल हो गया है। पीड़ित छात्र को इलाज के लिए पहले लातेहार से डाल्टनगंज रेफर किया गया, जहां वह…

हरिजन आवासीय विद्यालय में रसोइया द्वारा छात्र की पिटाई, गंभीर हालत में छात्र, परिजनों ने किया हंगामा
Read Time:2 Minute, 56 Second

संवाददाता: [bablu Khan]

हरिजन आवासीय विद्यालय में रसोइया द्वारा छात्र की पिटाई, गंभीर हालत में छात्र, परिजनों ने किया हंगामा

लातेहार:अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय होटवाग से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ रसोइया द्वारा की गई गंभीर मारपीट से वह बुरी तरह घायल हो गया है। पीड़ित छात्र को इलाज के लिए पहले लातेहार से डाल्टनगंज रेफर किया गया, जहां वह गंभीर हालत में जीवन और मृत्यु से जूझ रहा है।

घटना के विरोध में रविवार को विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों के अभिभावकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय की रसोइया गुना कुंवर ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि बच्चों से जबरन बकरी और गाय का गोबर साफ कराया जाता है, बाथरूम साफ करवाया जाता है, और विरोध करने पर मारपीट की जाती है।

पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे इस स्कूल में पढ़ते हैं। मारपीट के बाद जब एक बच्चा खून की उल्टियां करने लगा और उसकी हालत बिगड़ी, तो विद्यालय प्रबंधन ने दोनों बच्चों को स्कूल से भगा दिया। किसी तरह वे घर पहुंचे, जिसके बाद घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ होता, तो बच्चे की जान भी जा सकती थी।

हरिजन आवासीय विद्यालय में रसोइया द्वारा छात्र की पिटाई, गंभीर हालत में छात्र, परिजनों ने किया हंगामा

हालांकि रसोइया गुना कुंवर ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छात्रों ने आपस में झगड़ा किया था, उसने किसी को नहीं मारा। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी इस मामले में अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें पहले इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब जब मामला सामने आया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी रसोइया को विद्यालय से नहीं हटाया गया तो वे अपने बच्चों का नामांकन किसी और विद्यालय में कराएंगे। परिजनों ने जिला प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Loading

हरिजन आवासीय विद्यालय में रसोइया द्वारा छात्र की पिटाई, गंभीर हालत में छात्र, परिजनों ने किया हंगामा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports