Views: 241
0 0
ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा महासभा: विजय तिवारी

पलामू, मेदिनीनगर।रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता विजय तिवारी ने की। बैठक में समाज की अस्मिता और सम्मान के मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। विजय तिवारी ने कहा कि कुछ वर्गों द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा…

ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा महासभा: विजय तिवारी
Read Time:1 Minute, 35 Second
ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा महासभा: विजय तिवारी

पलामू, मेदिनीनगर।
रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता विजय तिवारी ने की। बैठक में समाज की अस्मिता और सम्मान के मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ।

विजय तिवारी ने कहा कि कुछ वर्गों द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान के खिलाफ बोले गए अपमानजनक शब्दों और दुर्व्यवहारपूर्ण कृत्यों के विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज की एकता को मजबूत करने के लिए सभी संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाया जाए। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया।

बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने पलामू के पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports