Views: 81
0 0
सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

बरहरवा, साहिबगंज।मंगलवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार नियोजन परामर्श केंद्र के पास अचानक बिजली के तारों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य द्वार के समीप बिजली का तार लगभग दस मिनट तक धधकता रहा। आग लगते ही मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न…

सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप
Read Time:1 Minute, 11 Second
सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

बरहरवा, साहिबगंज।मंगलवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार नियोजन परामर्श केंद्र के पास अचानक बिजली के तारों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य द्वार के समीप बिजली का तार लगभग दस मिनट तक धधकता रहा।

आग लगते ही मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। गनीमत रही कि समय रहते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मी पिंटा कुमार मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए मेन स्विच बंद कर बिजली सप्लाई को काटा। दीवार पर चढ़कर उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया।

बिजली मिस्त्री की जांच के अनुसार, ओवरलोड के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे तार में आग लगी। बाद में क्षतिग्रस्त तार को बदलकर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports