Views: 89
0 0
आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी देय लाभ सुविधा प्रदान करने को लेकर डीसी ने की बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी देय लाभ सुविधा प्रदान करने को लेकर डीसी ने की बैठक

पलामू:- पलामू जिले में प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी देय लाभ सुविधा प्रदान करने को लेकर उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।इसमें सर्वप्रथम डीसी ने सामान्य शाखा प्रभारी रश्मि रंजन से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की जानकारी ली,बताया गया कि…

आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी देय लाभ सुविधा प्रदान करने को लेकर डीसी ने की बैठक
Read Time:3 Minute, 1 Second
आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी देय लाभ सुविधा प्रदान करने को लेकर डीसी ने की बैठक

पलामू:- पलामू जिले में प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी देय लाभ सुविधा प्रदान करने को लेकर उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।इसमें सर्वप्रथम डीसी ने सामान्य शाखा प्रभारी रश्मि रंजन से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की जानकारी ली,बताया गया कि कुल 8 आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण के बाद शेष देय राशि नियमानुसार दी जानी है।उन्होंने बताया कि 3 आत्मसमर्पित नक्सली को आवास हेतु ज़मीन भी उपलब्ध करवा दिया गया है।इसपर डीसी ने शेष पांच नक्सलियों को भी गृह निर्माण हेतु 4 डिसमिल ज़मीन देने की प्रक्रिया में तेज़ी लाते हुए उन्हें आवास उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।उन्होंने सामान्य शाखा प्रभारी को अपर समाहर्ता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना से जोड़ने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने बकाया राशि के संबंध में जानकारी ली,बताया गया कि पुनर्वास पैकेज व गृह निर्माण के बकाया राशि को लेकर सरकार से पत्राचार किया गया है।

उपायुक्त ने सामान्य शाखा प्रभारी को आत्मसमर्पित नक्सलियों का बीमा कराने,उनके बच्चे के शिक्षा में सहयोग करने,कानूनी लड़ाई में सहायता प्रदान करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।डीसी ने डीडीसी को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना से भी जोड़ने को लेकर निर्देशित किया।डीसी ने कहा कि अगली बैठक से पूर्व सभी को बीमा से लाभान्वित करने की बात कही।इसी तरह उपायुक्त ने जेनेरल सेक्शन से जारी होने वाले चरित्र प्रमाण पत्रों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को ससमय निर्गत करने की बात कही।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,प्रोबेशनर आईएएस,सिविल सर्जन,जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक,विशेष शाखा के डीएसपी,लोक अभियोजक समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports