Views: 369
0 0
उत्पाद सिपाही भर्ती, मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर एन एच आर सी ने लिया संज्ञान, 4 सप्ताह में जवाब तलब।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उत्पाद सिपाही भर्ती, मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर एन एच आर सी ने लिया संज्ञान, 4 सप्ताह में जवाब तलब।

जमशेदपुर:- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता दीपक कुमार के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर चार सप्ताह के अंदर लिखित जवाब तलब किया है। बताते चलें कि दीपक कुमार ने वर्ष 2024 में झारखंड के विभिन्न जिलों में आबकारी सिपाही ( उत्पाद सिपाही )…

उत्पाद सिपाही भर्ती, मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर एन एच आर सी ने लिया संज्ञान, 4 सप्ताह में जवाब तलब।
Read Time:4 Minute, 25 Second
उत्पाद सिपाही भर्ती, मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर एन एच आर सी ने लिया संज्ञान, 4 सप्ताह में जवाब तलब।
  • झारखंड में आबकारी सिपाही भर्ती में 12 प्रतिभागियों के हुए मौत मामले में जमशेदपुर के दीपक कुमार के शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव को चार सप्ताह के अंदर लिखित जवाब भेजने को कहा है।


जमशेदपुर:- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता दीपक कुमार के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर चार सप्ताह के अंदर लिखित जवाब तलब किया है।

बताते चलें कि दीपक कुमार ने वर्ष 2024 में झारखंड के विभिन्न जिलों में आबकारी सिपाही ( उत्पाद सिपाही ) भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा के दरम्यान कुल 12 प्रतिभागियों के हुए मौत एवं 400 प्रतिभागियों के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पूरी घटना से अवगत कराया था।

फलस्वरूप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव को पत्र प्रेषित कर इस मामले में पूरी रिपोर्ट 4 जुलाई तक आयोग को प्रेषित करने को कहा है।

जानिए क्या कहा इस मामले में दीपक कुमार ने।
शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद पुलिस भर्ती के लिए विभिन्न जिलों में आयोजित दौड़ के दौरान इतनी बड़ी ( 12 मौतें ) तादाद में प्रतिभागियों के मौत से कई सवाल खड़े हुये थे ? उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए झारखंड के युवाओं को अपनी जान देनी बड़े , इससे बड़ी शर्मनाक घटना कोई और नहीं हो सकती है।

उत्पाद सिपाही भर्ती, मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर एन एच आर सी ने लिया संज्ञान, 4 सप्ताह में जवाब तलब।

उन्होंने शारीरिक परीक्षा के तौर-तरीके पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दौड़ स्वरूप में बदलाव करते हुए 10 किलोमीटर की दौड़ को चयन का आधार बनाना मौत का कारण बना। जबकि दौड़ से पहले प्रतिभागियों का हार्ट , प्रेशर आदि का जांच किया जाना चाहिए था। वहीं भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी इसके लिए सरकार ने क्या योजना अख्तियार किया है ? वहीं शुरूआती दौर में हुये मौत की घटना के तुरंत बाद शारीरिक परीक्षा के पैटर्न पर पुनर्विचार क्यों नहीं किया गया ? ये तमाम ऐसे जवाब है जिसके बारे में हर झारखंडवासी जानना चाहता है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सहायक रजिस्ट्रार ( विधि ) अतुल कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में विभिन्न बिंदुओं पर ससमय जानकारी आयोग को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

बता दें कि वर्ष 2024 के अगस्त व सितंबर माह में झारखंड के सात केंद्रों पर आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा में छह केंद्रों पर मौतें हुई थी। जिसमें कुल 12 प्रतिभागियों ने अपनी जानें गवां दी थी। जबकि सैकड़ों प्रतिभागियों की हालत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि कुल 1 लाख 27 हजार 572 प्रतिभागी शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में हिस्सा लिये थे।

Loading

उत्पाद सिपाही भर्ती, मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर एन एच आर सी ने लिया संज्ञान, 4 सप्ताह में जवाब तलब।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports