Views: 577
0 0
लातेहार:बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्‍कर,आठ लोग घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

लातेहार:बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्‍कर,आठ लोग घायल

लातेहार, लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिंजो शिव मंदिर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एनएच-75 पर पलामू से लातेहार जा रही भगत नामक यात्री बस की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं,…

लातेहार:बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्‍कर,आठ लोग घायल
Read Time:1 Minute, 25 Second
लातेहार:बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्‍कर,आठ लोग घायल

लातेहार, लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिंजो शिव मंदिर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एनएच-75 पर पलामू से लातेहार जा रही भगत नामक यात्री बस की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान मानती देवी, परमेश्‍वर उरांव, रविंद्र उरांव, मनीता देवी, सरस्‍वती कुमारी, अनिकेत कुमार, और सूचिता कुमारी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना की असल वजह ओवरस्पीड थी या लापरवाही

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports