लातेहार, लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिंजो शिव मंदिर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एनएच-75 पर पलामू से लातेहार जा रही भगत नामक यात्री बस की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान मानती देवी, परमेश्वर उरांव, रविंद्र उरांव, मनीता देवी, सरस्वती कुमारी, अनिकेत कुमार, और सूचिता कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों…