Views: 79
0 0
बंद घर में नगदी समेत लाखों रुपए की जेवरात की चोरी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बंद घर में नगदी समेत लाखों रुपए की जेवरात की चोरी

बरहरवा ।राजमहल, थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 6 के बर्मन कॉलोनी में एक बंद घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजमहल व्यवहार न्यायालय के कर्मी (पिओन )राजीव रंजन पिछले 2 मई को गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए पूरे परिवार के साथ…

बंद घर में नगदी समेत लाखों रुपए की जेवरात की चोरी
Read Time:2 Minute, 0 Second
बंद घर में नगदी समेत लाखों रुपए की जेवरात की चोरी

बरहरवा ।राजमहल, थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 6 के बर्मन कॉलोनी में एक बंद घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजमहल व्यवहार न्यायालय के कर्मी (पिओन )राजीव रंजन पिछले 2 मई को गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए पूरे परिवार के साथ बिहार राज्य के बिहार शरीफ अपने गांव गया हुआ था। रविवार को सुबह पूरे परिवार के साथ वापस आकर जब घर का गेट खोलकर अंदर गया तो देखकर अचंभित रह गया।

जिसमें अलमारी सहित बक्सा आदि अन्य जगह के सामान इधर-उधर फेंका हुआ है और अलमारी में रखा लाखों रुपए के कीमत के सोने और चांदी के गहने , अन्य कीमती सामान सहित लगभग पांच हजार नगद रुपया अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया है।

आनन-फानन में उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एस आई महादेव उरांव दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया।

इस दौरान देखा गया कि अज्ञात चोरों के द्वारा छत के ऊपर लगे एलवेस्टर को तोड़कर अंदर सिढी से उतरकर कमरे के बाहर लगे लोहे के गेट के उपर से फांद कर कमरे में प्रवेश करते हुए घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्रभारी थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports