Views: 287
0 0
गढ़वा: बस स्टैंड पर एजेंटों में झड़प,पिस्टल से हमला और...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

गढ़वा: बस स्टैंड पर एजेंटों में झड़प,पिस्टल से हमला और हवाई फायरिंग,दहशत फैली।

यात्रियों को बैठाने के विवाद में एजेंट के सिर पर किया पिस्टल से वार अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। गढ़वा जिला अंतराज्यीय बस स्टैंड गोलियों की आवाज से शनिवार की रात थर्रा उठा। देर रात करीब 10 बजे यात्रियों को बस में बैठाने को लेकर दो बस एजेंटों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल…

गढ़वा: बस स्टैंड पर एजेंटों में झड़प,पिस्टल से हमला और हवाई फायरिंग,दहशत फैली।
Read Time:3 Minute, 36 Second
गढ़वा: बस स्टैंड पर एजेंटों में झड़प,पिस्टल से हमला और हवाई फायरिंग,दहशत फैली।

यात्रियों को बैठाने के विवाद में एजेंट के सिर पर किया पिस्टल से वार

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। गढ़वा जिला अंतराज्यीय बस स्टैंड गोलियों की आवाज से शनिवार की रात थर्रा उठा। देर रात करीब 10 बजे यात्रियों को बस में बैठाने को लेकर दो बस एजेंटों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। झड़प के दौरान एक एजेंट पर पिस्टल से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने एक राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे बस स्टैंड में दहशत फैला दी। गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित भरत केशरी के पुत्र सोनू केशरी (30 वर्ष) के साथ घटी। वह यात्रियों को बस में बैठा रहा था, तभी दो अन्य एजेंट पहुंचे और उसे रोकने लगे। विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि एक हमलावर ने पिस्टल निकाल कर सोनू के सिर के पीछे जोरदार वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद हमलावर ने जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल से एक राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर बस स्टैंड परिसर में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनू को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

गढ़वा: बस स्टैंड पर एजेंटों में झड़प,पिस्टल से हमला और हवाई फायरिंग,दहशत फैली।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला यात्रियों को बस में बैठाने को लेकर एजेंटों के बीच विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि गोली चलने की पुष्टि एवं आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खुलेआम गोली चलने की घटना ने स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर सुरक्षा बढ़ायी जाए और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाये, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

घायल एजेंट सोनू के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports