बोरियो एबीसी कोचिंग सेंटर में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

बोरियो एबीसी कोचिंग सेंटर में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह
Views: 170
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second
बोरियो एबीसी कोचिंग सेंटर में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

बरहरवा। जैक बोर्ड की कक्षा 8, 9, 10 तथा 12 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एबीसी कोचिंग सेंटर, बोरियो में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कोचिंग संस्थान की ओर से मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर कोचिंग संचालक मोहम्मद इजहार आलम ने छात्रों के मेहनत और लगन की सराहना की और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शिक्षक इकबाल अंसारी, मुस्ताक अंसारी, नुरुद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, इंजमाम अंसारी, मो. इनामुल, जहांगीर सहित समाजसेवी डीलर असलम, गुलाम मोमिन, अहमद सरदार, शंकर पंडित, शाहिद, शंभू दत्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्साहित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था ताकि वे भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त कर सकें।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment