गढ़वा:एसडीएम की छापेमारी,मिठाई दुकानों से नमूने जब्त, गंदगी पर अर्थदंड,कार्बाइड जांच, घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर चेतावनी,जांच अभियान जारी।

गढ़वा:एसडीएम की छापेमारी,मिठाई दुकानों से नमूने जब्त, गंदगी पर अर्थदंड,कार्बाइड जांच, घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर चेतावनी,जांच अभियान जारी।
Views: 110
0 0
Read Time:5 Minute, 15 Second
गढ़वा:एसडीएम की छापेमारी,मिठाई दुकानों से नमूने जब्त, गंदगी पर अर्थदंड,कार्बाइड जांच, घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर चेतावनी,जांच अभियान जारी।

*कार्बाइड एवं कृत्रिम रंगों की आशंका के मद्देनजर बाजार समिति के थोक फल गोदामों की जांच

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने शाम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना कुमारी मिंज को साथ लेकर शहरी क्षेत्र में खाद सामग्री से जुडे कई प्रतिष्ठानों में शुक्रवार औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कचहरी रोड स्थित न्यू बनारसी स्वीट्स, चिनिया मोड़ स्थित विद्या स्वीट्स और रंका मोड़ स्थित बसंती मिठाई एवं नमकीन भंडार के गोदाम से पनीर, खोवा आदि के नमूने लिये। इन नमूनों की विधिवत जांच कर अग्रेतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अर्थ दंड लगाने का निर्देश


कुछ दुकानों में खाद्य सामग्रियों पर मक्खियां भिनकती दिखाई दी। इन दुकानों के फ्रिज और किचन भी बहुत गंदे पाए गए। एसडीएम ने इन दुकानों में नियमानुसार अर्थ दंड लगाने के लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश दिया। इन लोगों को एसडीएम की ओर से चेतावनी भी दी गई कि अभी तो सिर्फ फाइन किया जा रहा है। दो दिन बाद वे फिर जांच करने आएंगे, यदि तब भी गंदगी नहीं हटी तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जन स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ऐसी दुकानों पर नियमित स्वच्छता जांच कर अभियान चलाते हुए दंडात्मक कार्रवाई करेंगे।

कार्बाइड की जांच की गई


इस समय आम का सीजन आ चुका है। इस बात की पूरी संभावना है कि बाजार में इन फलों को पकाने में हानिकारक कार्बाइड का प्रयोग हो रहा हो। इसके मद्देनजर एसडीएम ने बाजार समिति के तीन बड़े फल गोदामों में औचक जांच की। यहां प्रथम दृष्टया कार्बाइड पाये जाने की पुष्टि नहीं हुई तथापि एथिलीन द्वारा फल पकाने का प्रमाण मिला है। एसडीएम के साथ मौजूद फूड सेफ्टी ऑफिसर ने उन्हें बताया कि एथिलीन का उपयोग करने की अनुमति है, तथापि एसडीएम ने सभी फल विक्रेताओं को हिदायत दी कि वे जन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से हानिकारक कृत्रिम रासायनिक रंगों तथा कार्बाइड आदि का प्रयोग नहीं करेंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर मिले


छापेमारी के क्रम में एक बात और भी सामने आई कि ज्यादातर मिठाई दुकानों में कमर्शियल उपयोग वाले गैस सिलेंडर की बजाय घरेलू उपयोग वाले गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। संजय कुमार ने कहा कि चूंकि उनकी यह पहली विजट थी, इसलिए आज सिर्फ चेतावनी दी जा रही है। अगली छापेमारी के दौरान यदि दुकानों में घरेलू उपयोग वाले गैस सिलेंडर का प्रयोग पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की यदि वाणिज्यिक कार्य के लिए सिलेंडर उपयोग हो रहे हैं तो कमर्शियल सिलेंडर को ही उपयोग करना होगा।

विनष्ट कर दिया गया


छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों में ऐसे घोल या अर्ध निर्मित सामग्रियां मिलीं, जिनमें बड़ी मात्रा में मक्खी या कीड़े आदि गिरे पड़े हुए थे। उन्हें एहतियात के तौर पर एसडीएम ने अपने सामने नालियों में फेंकवा दिया, ताकि उनका अग्रेत्तर उपयोग दुकानदार न कर सके।

अभियान जारी रहेगा


संजय कुमार ने कहा कि चूंकि यह हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ गंभीर विषय है, इसलिए वे अंचल अधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर की संयुक्त टीम बनाकर जांच अभियान चलवाएंगे। उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों से भी अपील की कि वे नकली पनीर, नकली खोवा, कृत्रिम हानिकारक रंग, कार्बाइड आदि जैसी मिलावटी वस्तुओं का उपयोग न करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment