थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु पहाड़ी क्षेत्र में दल बल के साथ मोटर साईकिल गश्ती

थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु पहाड़ी क्षेत्र में दल बल के साथ मोटर साईकिल गश्ती
Views: 165
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु पहाड़ी क्षेत्र में दल बल के साथ मोटर साईकिल गश्ती

बरहरवा ।गुरुवार को बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार दल बल के साथ मोटर साईकिल में समूह बनाकर क्षेत्र के पहाड़ी इलाके का भ्रमन किया।
इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में ये प्रशासनिक भ्रमण अपराध नियंत्रण हेतु किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे विभिन्न अपराध करने वाले को ये संदेश पहुंचाना है।


आए दिनों पहाड़ी क्षेत्र के बच्चे, बच्चियों को को मजदूरी या काम दिलाने के प्रलोभन देकर नाबालिग बच्चों का मानव तस्करी किया जा रहा है, और इसका शिकार सबसे ज्यादा पहाड़ी क्षेत्र के आदिम जनजाति समाज के लोग होते। इस भ्रमण से एक जागरूकता भी फैलाना प्रमुख उद्देश्य है कि मानव तस्करी एक संगीन अपराध है। इस प्रकार की क्षेत्र में किसी भी प्रकार का मामला दिखे तो निर्भीक होकर प्रशासन को सूचना दें, प्रशासन सदैव आपके सेवा में तत्पर है।


वहीं इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र में नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के अपराधी अड्डा बनाकर सारी गतिविधि तैयार करते हैं, जिसको लेकर ये सक्रिय भ्रमण किया जा रहा है ताकि इससे उक्त गतिविधि में शामिल अपराधी का मनोबल अथवा अपराध में नियंत्रण किया जा सके।


मौके पर एएसआई जमील अख्तर, महानंद ओझा, बीरेंद्र सोरेन, अशोक सिंह, धनंजय मंडल, रघुवीर राम सहित अन्य पुलिस बल शामिल हुए।

Loading

थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु पहाड़ी क्षेत्र में दल बल के साथ मोटर साईकिल गश्ती

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment