Views: 249
0 0
बरहरवा: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा भव्यता के साथ निकली

बरहरवा संवाददाता बरहरवा प्रखंड के आरके प्लस टू हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर बोरियो ग्वाला मोड़, मेन रोड होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते…

बरहरवा: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा भव्यता के साथ निकली
Read Time:1 Minute, 42 Second
बरहरवा: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा भव्यता के साथ निकली

बरहरवा संवाददाता

बरहरवा प्रखंड के आरके प्लस टू हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर बोरियो ग्वाला मोड़, मेन रोड होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए मोरंग नदी तक पहुंची। वहां विधिवत रूप से कलशों में जल भरने के पश्चात यात्रा पुनः यज्ञ स्थल तक लौटी।

कलश यात्रा में पीले वस्त्रों में सुसज्जित कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे और भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बनाती रही।

उल्लेखनीय है कि 29 मई से 04 जून तक प्लस टू हाईस्कूल मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन वृंदावन से पधारे पूज्य श्री गोपाल भाई ओझा जी के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर यज्ञ समिति से जुड़े नंदेश्वर प्रसाद, राजेश यादव, मोहन रक्षित, सुनील उर्फ कुदे साह, मंगल पेंटर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports