Views: 221
0 0
गढ़वा:होटल मालिक पर फायरिंग कर मांगी गई रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:होटल मालिक पर फायरिंग कर मांगी गई रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:- जिला मुख्यालय स्थित विराट होटल के मालिक सोनू कुमार उर्फ सन्नी पर बीते 15 मई 2025 की रात करीब 11.58 बजे अपराधियों ने की थी। इस घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस…

गढ़वा:होटल मालिक पर फायरिंग कर मांगी गई रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 27 Second
गढ़वा:होटल मालिक पर फायरिंग कर मांगी गई रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:- जिला मुख्यालय स्थित विराट होटल के मालिक सोनू कुमार उर्फ सन्नी पर बीते 15 मई 2025 की रात करीब 11.58 बजे अपराधियों ने की थी। इस घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार, एक जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की है।

उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित सभागार में मीडिया को दी।
एसपी दीपक कुमार पांडे ने बताया कि होटल संचालक सोनू कुमार ने 16 मई को थाना में आवेदन देकर बताया था कि रात में उनके घर पर अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई थी। साथ ही, उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। मामले में गढ़वा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के क्रम में पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोखा मिला, जिससे यह पुष्टि हुई कि फायरिंग हुई थी।


गढ़वा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने 23 मई की रात गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सुशील तिवारी उर्फ छोटू तिवारी को एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि होटल मालिक सन्नी से शराब खरीदने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर गोली चलाई थी। इस घटना में दीपक तिवारी, राजन तिवारी, रवि चंद्रवंशी और बम्पी पटवा भी शामिल थे।

पुलिस ने छापेमारी कर राजन तिवारी को एक लोडेड देशी कट्टे के साथ, बम्पी पटवा और रवि चंद्रवंशी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दीपक तिवारी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इन चारों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हत्या, बलात्कार, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे संगीन मामले शामिल हैं।

बरामदगी विवरण
एक देशी पिस्टल
एक लोडेड देशी कट्टा
एक जिंदा गोली (8 एमएम केएफ अंकित)
दो मोटरसाइकिल
गिरफ्तार आरोपी
सुशील तिवारी उर्फ छोटू तिवारी (हरिनामाड़, चैनपुर, पलामू)
ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी (दिपुवा मुहल्ला, गढ़वा)
रितेश रंजन उर्फ बम्पी पटवा (गढ़देवी मुहल्ला, गढ़वा)
रवि चंद्रवंशी (गढ़देवी मुहल्ला, गढ़वा)

Loading

गढ़वा:होटल मालिक पर फायरिंग कर मांगी गई रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports