Views: 337
0 0
देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब, ग्रामीण पानी के लिए परेशान, प्रशासन से मरम्मत की गुहार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब, ग्रामीण पानी के लिए परेशान, प्रशासन से मरम्मत की गुहार

अनूप कुमार गुप्ता, बिशुनपुरा (गढ़वा)। पतिहारी पंचायत के देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब पड़ा है। इससे गांव के लोगों को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो हर घर में पानी की व्यवस्था हो रही थी। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग दूर-दराज के…

देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब, ग्रामीण पानी के लिए परेशान, प्रशासन से मरम्मत की गुहार
Read Time:2 Minute, 45 Second
देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब, ग्रामीण पानी के लिए परेशान, प्रशासन से मरम्मत की गुहार
  • ठेकेदार और मिस्त्री को कई बार दी गई सूचना, नहीं हुई मरम्मत

अनूप कुमार गुप्ता,

बिशुनपुरा (गढ़वा)। पतिहारी पंचायत के देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब पड़ा है। इससे गांव के लोगों को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो हर घर में पानी की व्यवस्था हो रही थी। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग दूर-दराज के हैंडपंप और तालाब से पानी लाने को मजबूर हैं।


ग्रामीण अमरनाथ सिंह, गोपाल सिंह, सोमारु सिंह, सूरजदेव सिंह, बाबूलाल, हरिहर प्रसाद यादव, राहुल सिंह, कुंदन यादव, सोहराय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि कई बार ठेकेदार और मिस्त्री को मीनार के खराब होने की जानकारी दी गई। हालांकि आज तक मरम्मत नहीं की गई।


प्रशासन से लगाई गुहार


गांव के लोगों ने प्रखंड प्रशासन और वरिष्ठ पदाधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द जल मीनार की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


जिला परिषद ने कहा


जिला परिषद सदस्य शम्भूराम चंद्रवंशी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि जल्द मरम्मत कार्य कर जलापूर्ति बहाल की जाए। किसी भी हाल में लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कई बार पीएचडी विभाग के अधिकारि‍यों को बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत की जल की समस्या से अवगत कराया है। हालांकि किसी ने ध्‍यान नहीं दिया।


अंतिम सांसें ले रही


प्रखंड प्रमुख ने कहा कि प्रखंड में जल जीवन मिशन के तहत लगे लगभग सारे जलमीनार चालू होने से पहले ही अंतिम सांसे ले रही है। अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर विभागीय मंत्री तक कई बार प्रखंड में व्याप्त पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया, परंतु हमेशा निराशा हाथ लगी है। सरकार की यह सबसे विफलतम योजनाओं में से एक साबित हुई है।

Loading

देगुड़वा गांव में जलमीनार महीनों से खराब, ग्रामीण पानी के लिए परेशान, प्रशासन से मरम्मत की गुहार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports