Views: 436
0 0
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर घाघरा में भव्य तिरंगा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर घाघरा में भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

घाघरा (गुमला): पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करारा जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को घाघरा में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के नेतृत्व में चांदनी चौक से आरंभ होकर थाना चौक, ब्लॉक चौक होते हुए…

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर घाघरा में भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
Read Time:2 Minute, 48 Second
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर घाघरा में भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

घाघरा (गुमला): पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करारा जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को घाघरा में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के नेतृत्व में चांदनी चौक से आरंभ होकर थाना चौक, ब्लॉक चौक होते हुए पुनः चांदनी चौक स्थित शहीद देवनारायण भगत स्थल पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल हुए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा,

“यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और संकल्प का प्रतीक है, जिस पर हमें गर्व है।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप प्रसाद ने कहा,

“भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देकर अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है। यह यात्रा सेना के मनोबल को ऊँचा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।”

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल लोग:
विपिन बिहारी सिंह, किशोर कुमार, जितेंद्र प्रजापति, नीरज जयसवाल, नीरज सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक, अनिल किशोर साहू, अरविंद यादव, संजय सिंह, घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत, सोला सिंह, आशीष गुप्ता, रोहित, मनोज दुबे, मनोज साहू, मनोज महापात्र, आकाश गुप्ता, अमित ठाकुर, अमित नाग, परमेश्वर साय, दीपक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports