लातेहार: विधानसभा आवास समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

लातेहार: विधानसभा आवास समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Views: 251
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
लातेहार: विधानसभा आवास समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

लातेहार — झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गगराई की अध्यक्षता में रविवार को लातेहार परिसदन के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित आवास योजनाओं और अन्य विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा करना था। समिति ने सभी विभागों से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

सभापति दशरथ गगराई ने विशेष रूप से उन निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द हैंडओवर करने की बात कही, जो पूर्ण हो चुके हैं। साथ ही, जहां भूमि की आवश्यकता है, वहां यथाशीघ्र भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि समिति लगातार भ्रमण कर ज़मीनी हकीकत का जायजा ले रही है और एक समग्र रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी, ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्र पहुँच सके।

बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन समेत सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, वन, राजस्व, खनन आदि विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment