CMPDI में आगजनी करने वाले माओवादियों के चार समर्थक गिरफ्तार

CMPDI में आगजनी करने वाले माओवादियों के चार समर्थक गिरफ्तार
Views: 424
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second
CMPDI में आगजनी करने वाले माओवादियों के चार समर्थक गिरफ्तार

लातेहार: तुरीसोत में CMPDI द्वारा संचालित भूगर्भिक कोयला सर्वेक्षण के दौरान माओवादी संगठन के हमले में पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में लातेहार पुलिस ने चार माओवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया है, जो नक्सलियों को रसद, ठहरने और मार्गदर्शन देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ श्री बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस उप निरीक्षक श्रवण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. राजकुमार भगत (38 वर्ष), पिता: सरबजीत भगत, निवासी: तुरीसोत, थाना: चंदवा
  2. अरुण गंझू (34 वर्ष), पिता: मनिजर गंझू, निवासी: महुआटांड़, टोला तिलैयादामर
  3. छत्तीस गंझू (40 वर्ष), पिता: स्व. जगरना गंझू, निवासी: महुआटांड़, टोला तिलैयादामर
  4. गोविंद गंझू (34 वर्ष), पिता: जगेश्वर गंझू, निवासी: महुआटांड़, टोला तिलैयादामर

जांच में सामने आया कि माओवादी कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने लेवी नहीं मिलने पर 3 मई 2025 को CMPDI की टीम पर हमला कर उनके मोबाइल फोन लूटे और दो बोलेरो, दो कैम्पर, दो ट्रक एवं मशीन को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने प्रति बोरिंग ₹2 लाख की लेवी की मांग की थी, जिसे ठेकेदारों द्वारा नकार दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो लूटी गई संपत्ति का हिस्सा हैं। साथ ही ये अभियुक्त माओवादी गतिविधियों में मार्गदर्शन, भोजन, और सूचनाएं देकर उनकी मदद कर रहे थे।

इस छापेमारी दल में चंदवा, बालूमाथ, मुरपा थानों के अधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित अधिकारी थे:

  • पुअनि रणधीर कुमार (थाना प्रभारी, चंदवा)
  • पुअनि अमरेन्द्र कुमार (थाना प्रभारी, बालूमाथ)
  • पुअनि हुसैन डाग (पिकेट प्रभारी, मुरपा)
  • पुअनि अजीत कुमार
  • पुअनि रविन्द्र कुमार सिंह

पुलिस आगे की पूछताछ और कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment