Views: 183
0 0
डिप्टी के दौरान अस्पताल में रहना सुनिश्चि करें डॉक्टर: उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डिप्टी के दौरान अस्पताल में रहना सुनिश्चि करें डॉक्टर: उपायुक्त

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पलामू जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई परेषानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को समयबद्धता के साथ इलाज सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने…

डिप्टी के दौरान अस्पताल में रहना सुनिश्चि करें डॉक्टर: उपायुक्त
Read Time:2 Minute, 48 Second
डिप्टी के दौरान अस्पताल में रहना सुनिश्चि करें डॉक्टर: उपायुक्त

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पलामू जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निदेश दिया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई परेषानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को समयबद्धता के साथ इलाज सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों को ड्यिूटी के दौरान अस्पताल में रहने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही से मरीजों को परेशानी होगी,इसलिए सभी चिकित्सक सजगता से अपने संबंधित अस्पतालों में उपस्थित रहें।

उन्होंने जिले के उत्कृष्ट सी.एच.सी की सूची तैयार करने, स्वास्थ्य केन्द्रों में खराब सामग्री, भवन को कंडम घोषित कराते हुए सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारी को स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने, 14 मई को हुसैनाबाद में आयोजित में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने, पी.भी.टी.जी. बहुल गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं आयुष्मान कार्ड जेनरेट करने छतरपुर में पोस्टमार्टम हाउस बनाने एवं हुसैनाबाद के पोस्टमार्टम हाउस को बेहतर रूप से व्यवस्थित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर एल.एम.ओ टैंक का निर्माण कराने का भी निदेश एम.एम.सी.एच के अधीक्षक को दिया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस.के. रवि, प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार सिन्हा, जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports