टाटा मोटर्स के नए अध्यक्ष बने शशिभूषण प्रसाद , नीरज झा बनें कमेटी मेंबर

टाटा मोटर्स के नए अध्यक्ष बने शशिभूषण प्रसाद , नीरज झा बनें कमेटी मेंबर
Views: 241
0 0
Read Time:5 Minute, 39 Second
टाटा मोटर्स के नए अध्यक्ष बने शशिभूषण प्रसाद , नीरज झा बनें कमेटी मेंबर

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स प्लांट थ्री के कमेटी मेंबर शशि भूषण प्रसाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नये अध्यक्ष चुन लिये गये।श्री प्रसाद के अध्यक्ष बनने से तमाम तरह के अटकलों पर विराम लग गया। जबकि फाउंड्री डिवीजन में एक सीट पर हुए उपचुनाव में नीरज कुमार झा कमेटी मेंबर चुने गये। वो 57 वोटों से विजयी घोषित हुए। जबकि एके कपाई को 39 मत , अजय कुमार को 24 , एके तिवारी को 7 तथा अमरित को 6 मत प्राप्त हुये।


चुनाव प्रवेक्षक ई सतीश कुमार तथा मुख्य चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई समेत चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के देखरेख में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक फाउंड्री डिवीजन में चला। मतदान के पश्चात चुनाव संचालन समिति के देखरेख में मतगणना संपन्न हुआ। मतगणना के समय पांचों उम्मीदवार मौजूद थे। महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम कमेटी मेंबर्स, ऑफिस बेयरर भी मौजूद थे।

कार्यकारिणी की बैठक आयोजित


सोमवार को शाम 5 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी की बैठक ओल्ड कैंटीन परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीके शर्मा ने किया। जबकि संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
एच एस सैनी ने रिक्त अध्यक्ष पद भरने का प्रस्ताव कार्यकारिणी के समक्ष रखा। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से महामंत्री को नये अध्यक्ष का नाम मनोनीत करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।


बैठक को यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपनी ताकत को पहचानिए। आपकी एकता और एक जुटता यूनियन को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने समय की महत्ता पर जोर दिया। बाद में महामंत्री आरके सिंह यूनियन पदाधिकारियों के संग विचार विमर्श कर अध्यक्ष के नाम की घोषणा किये। कार्यकारिणी की बैठक में अनिल शर्मा, एच एस सैनी , प्रवीण सिंह, अजय भगत अपनी विचार व्यक्त किए।

महामंत्री आरके सिंह के फैसले का सबों ने किया स्वागत।‌


महामंत्री आरके सिंह तमाम अटकलों पर उस समय विराम लगा दिए जब उन्होंने अध्यक्ष के नाम पर प्लांट थ्री के एक सामान्य सा कमेटी मेंबर शशि भूषण प्रसाद के नाम की घोषणा किये। पूर्व में अध्यक्ष के नाम पर कई नामों की जोर-शोर से चर्चा चली। तरह – तरह के कयास लगाए गए। परंतु महामंत्री आरके सिंह ने शशि भूषण प्रसाद का नाम अध्यक्ष पद के रूप में घोषित कर सबों को चौंका दिया।

बताते चलें कि जब शशि भूषण प्रसाद का नाम अध्यक्ष के रूप में महामंत्री आरके सिंह लिये , तो सब भौंचक रह गये। चूंकि अध्यक्ष पद के चर्चा में शशि भूषण प्रसाद का नाम दूर – दूर तक नहीं था। परंतु महामंत्री आरके सिंह शशिभूषण प्रसाद के नाम की घोषणा अध्यक्ष के रूप में कर के कमेटी मेंबरों में आस जगा दिये। सबों ने महामंत्री आरके सिंह के निर्णय का जोरदार ढंग से स्वागत किया।


अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद निकला भव्य जुलूस


शशि भूषण प्रसाद के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नये अध्यक्ष बनने के बाद श्री प्रसाद का जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के खरंगाझाड़ स्थित आवास तक गया। तमाम कमेटी मेंबर्स एवं आफिस बेयरर जुलूस में शामिल थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। महामंत्री आरके सिंह नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं नये कमेटी मेंबर नीरज कुमार झा को बधाई दिये। उन्होंने कहा कि शशि जी का यूनियन को पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसा पूर्ण विश्वास है। आगे कहा कि यूनियन में सभी 85 कमेटी मेंबर मेरे लिए एक समान है। तमाम कमेटी मेंबर यूनियन के हर जिम्मेदारी को मजदूर हित में वहन करने में सक्षम है।

*शशि भूषण प्रसाद भी उन्हीं में से एक है।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में मारें गये पर्यटकों एवं विगत दिन निधन हुए अस्थाई कर्मी के प्रति दुःख व्यक्त किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment