जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRAC) की समीक्षा बैठक संपन्न

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRAC) की समीक्षा बैठक संपन्न
Views: 579
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRAC) की समीक्षा बैठक संपन्न


उपायुक्त ने बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

लातेहार:-जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRAC) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत वार्षिक ऋण योजना, सीडी रेशियो, एवं सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।

बैठक में उपायुक्त ने दिसंबर 2024 तिमाही तक की वार्षिक साख योजना की समीक्षा के क्रम में असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश बैंक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण स्वीकृति में प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRAC) की समीक्षा बैठक संपन्न

एलडीएम द्वारा जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही तक बैंकों की कुल उपलब्धि 61.21% रही है जबकि जिले का सीडी रेशियो मात्र 43.29% है। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत 34,855 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 14,148 किसानों को ही ऋण वितरित किया गया है, जो मात्र 40% है।

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एलडीएम को विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर एवं लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, भारतीय रिजर्व बैंक रांची के प्रतिनिधि, एलडीएम, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment