Views: 292
0 0
राजमहल में मासिक समीक्षात्मक बैठक, हीट वेव एवं टीकाकरण सप्ताह पर हुई विस्तृत चर्चा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राजमहल में मासिक समीक्षात्मक बैठक, हीट वेव एवं टीकाकरण सप्ताह पर हुई विस्तृत चर्चा

बरहरवा। राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलने वाले टीकाकरण सप्ताह की कार्य योजना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, मौजूदा समय में जारी हीट वेव की गंभीरता…

राजमहल में मासिक समीक्षात्मक बैठक, हीट वेव एवं टीकाकरण सप्ताह पर हुई विस्तृत चर्चा
Read Time:1 Minute, 33 Second
राजमहल में मासिक समीक्षात्मक बैठक, हीट वेव एवं टीकाकरण सप्ताह पर हुई विस्तृत चर्चा

बरहरवा। राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलने वाले टीकाकरण सप्ताह की कार्य योजना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही, मौजूदा समय में जारी हीट वेव की गंभीरता को देखते हुए इससे बचाव एवं तैयारी के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि हीट वेव के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसको लेकर आमजन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एएनएम (सहायक नर्स दाई) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हीट वेव से बचाव संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य सुनिश्चित करें, ताकि इससे होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।

इस बैठक में बीपीएम अमित कुमार, नितिन मुर्मू, राजमहल एवं उधवा के सभी एएनएम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

राजमहल में मासिक समीक्षात्मक बैठक, हीट वेव एवं टीकाकरण सप्ताह पर हुई विस्तृत चर्चा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports