मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रातभर श्रोताओं ने उठाया सांस्कृतिक संगोष्ठी का आनंद

मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रातभर श्रोताओं ने उठाया सांस्कृतिक संगोष्ठी का आनंद
Views: 468
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second
मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रातभर श्रोताओं ने उठाया सांस्कृतिक संगोष्ठी का आनंद

मनिका (लातेहार) — रामनवमी के पावन अवसर पर सोमवार की रात मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में एक भव्य दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिमा देवी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, समाजसेवी संजय कुमार उर्फ राजू राय तथा ग्राम प्रधान रजत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लोकगायक हमारी सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता के प्रतीक हैं, और ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रातभर श्रोताओं ने उठाया सांस्कृतिक संगोष्ठी का आनंद

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मगध सम्राट सुदर्शन यादव (बिहार) और शिवशंकर यादव (झारखंड) के बीच हुए दुगोला मुकाबले ने दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा। दोनों कलाकारों ने अपनी गायन शैली से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को सजीव कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

इस भव्य आयोजन के मुख्य संयोजक विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव थे, जबकि आयोजन में प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार साहू, यादव महासभा युवा जिला अध्यक्ष बच्चन यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, युवा कांग्रेस नेता ओमप्रकाश यादव, वृंद बिहार प्रसाद यादव, अकबर अंसारी, बिनोद यादव, अरुण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के संगीत प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लोक संस्कृति की इस अनुपम प्रस्तुति का भरपूर आनंद उठाया।

Loading

मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रातभर श्रोताओं ने उठाया सांस्कृतिक संगोष्ठी का आनंद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment