Views: 220
0 0
बरहेट में विगत 10 दिनों से जलापूर्ति ठप,पेय जल सुविधा संकट में, क्षेत्र में मची हाहाकार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहेट में विगत 10 दिनों से जलापूर्ति ठप,पेय जल सुविधा संकट में, क्षेत्र में मची हाहाकार

बरहरवा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेघा जलापूर्ति बीते लगभग 10 से 15 दिनों से ठप रहने के कारण क्षेत्र में हाहाकार सी मच गई है।बरहेट संथाली उत्तरी,दक्षिणी, बाजार सहित क्षेत्र के लगभग सभी इलाके लोग पीने पानी संकट से जूझने लगे हैं। अभी तो गर्मी दस्तक होते ही ये हाल है आगे हाल क्या होगा ।…

बरहेट में विगत 10 दिनों से जलापूर्ति ठप,पेय जल सुविधा संकट में, क्षेत्र में मची हाहाकार
Read Time:3 Minute, 56 Second
बरहेट में विगत 10 दिनों से जलापूर्ति ठप,पेय जल सुविधा संकट में, क्षेत्र में मची हाहाकार


बरहरवा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेघा जलापूर्ति बीते लगभग 10 से 15 दिनों से ठप रहने के कारण क्षेत्र में हाहाकार सी मच गई है।
बरहेट संथाली उत्तरी,दक्षिणी, बाजार सहित क्षेत्र के लगभग सभी इलाके लोग पीने पानी संकट से जूझने लगे हैं।


अभी तो गर्मी दस्तक होते ही ये हाल है आगे हाल क्या होगा । जल स्तर तेजी से नीचे जाने से बरहेट में जल संकट से त्राहिमाम मचने लगा है। नतीजतन लोगों कुआं का दुषित पानी पीकर अपना प्यास बुझा रहे है
बरहेट संथाली में सभी चापानल दम तोड़ दिया है, । आलम यहां यह है कि महिला पुरुष रात जगा कर लाइन में घड़ा बाल्टी रखकर सुबह 4 बजे तक पीने पानी लेने कि अपनी बारी का इंतजार कर रही नजर आ रही है, इसके अलावे कुंआ में घंटो लाइन में रहकर अपनी बारी का इंतजार करती हुई नजर आ रही है।

समस्या का क्या है कारण

मेघा जलापूर्ति बरहेट से नियमित जलापूर्ति से उक्त समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन अब तो मेघा जलापूर्ति ने भी हाथ खड़ा कर दिया है, बीते 10-15 दिनों से बाधित रहने का कारण जानने से पता चला कि गुमानी नदी का जलस्तर घटने के कारण मेघा जलापूर्ति ठप है।

क्या कहते हैं विभागीय पदाधिकारी

इस संबंध में पेय जल आपूर्ति के जेई मुकेश कुमार से बात करने पर बताया कि गुमानी नदी का जल स्तर घटने के कारण आपूर्ति बाधित है, जहां से पानी सप्लाई होती है उसी जगह पानी का स्तर घट गया है, इस संबंध में संवेदक से बात हुई है, इसका समाधान हेतु कोई रास्ता निकाली जाएगी।

क्या कहते हैं संवेदक

इस संबध में संवेदक अशोक रावत ने बताया कि सप्लाई के लिए जिस जगह इंट्रा कैप (मशीन) लगाई गई है वहां पानी का जलस्तर बहुत ज्यादा कम होने के कारण मशीन काम नही कर रहा है, जिससे जलापूर्ति बाधित है। इसको लेकर पोकलेन अथवा अन्य मशीन के द्वारा नाली बनाकर उस जगह तक पानी का स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि जलापूर्ति पुन: शुरू हो सके।

वहीं जलस्तर की बात की जाय तो इस समय गुमानी नदी का जल स्तर सामान्य रहता है, हालांकि वर्तमान में गुमानी नदी के सभी फाटक बंद है फिर भी जल स्तर नीचे पहुंच गया है।


इस संबंध में एरिगेशन विभाग के एसडीओ मनु देव चतुर्वेदी बताते हैं कि न्यायालय के आदेश के तहत विभाग के विभिन्न उपस्कर सील्ड है जिससे प्रॉपर ऑपरेट विभाग नही कर पा रही है, परंतु विभाग के सभी फाटक बंद है, फाटक में कुछ लीकेज होने के कारण पानी को पूर्ण रूप से रोका नहीं जा पा रहा है।
अब सवाल ये उठता है कि बराज के सभी फाटक बंद होने के पश्चात भी जलस्तर घटने का क्या कारण है।
वर्तमान में क्षेत्र में जलस्तर घटने से क्षेत्र में त्राहिमाम बना हुआ है।

Loading

बरहेट में विगत 10 दिनों से जलापूर्ति ठप,पेय जल सुविधा संकट में, क्षेत्र में मची हाहाकार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports