अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
Views: 183
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

बरहरवा, रांगा थाना क्षेत्र।
महकुप गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को उस समय घटी जब महकुप निवासी फुलमुनी सोरेन (50) झुमरबांध हाटिया की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का चक्का सीधे महिला के पेट पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची रांगा थाना की पुलिस टीम, एएसआई परमजीत राम के नेतृत्व में, फुलमुनी को तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के पुत्र संजय मुर्मू, सुंदर मुर्मू और पुत्री तालामय मुर्मू समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे जल्द जब्त किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment