डुमरिया लौट रहे दो लोग टोटो पलटने से घायल, बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर

डुमरिया लौट रहे दो लोग टोटो पलटने से घायल, बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर
Views: 220
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second
डुमरिया लौट रहे दो लोग टोटो पलटने से घायल, बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर

बरहरवा से संवाददाता,

बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर शाम एक टोटो पलटने की घटना में डुमरिया गांव के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दरियापुर गांव के समीप उस वक्त हुआ, जब विजय हांसदा (15) और सोमल बीटी मुर्मू (22) बरहेट मुख्यालय से टोटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया, जहां डॉ. संतोष टुडू ने प्राथमिक उपचार किया।

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर कराने में सहायता की।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों ने सड़क पर टोटो और अन्य छोटे वाहनों की तेज रफ्तार और असंतुलित चाल पर नाराजगी जाहिर की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment