बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साप्ताहिक रिव्यू बैठक संपन्न, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साप्ताहिक रिव्यू बैठक संपन्न, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
Views: 291
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साप्ताहिक रिव्यू बैठक संपन्न, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

बरहड़वा (साहिबगंज) — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा में मंगलवार को सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एमओआईसी डॉ. पंकज कर्मकार ने की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में डॉ. कर्मकार ने हेड काउंट सर्वे वैलिडेशन को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सर्वे कार्य सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँच सके।

इसके अतिरिक्त, आगामी गुरुवार को एचएससी चोलिया के अंतर्गत बसना गांव में छुटे हुए बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र (टीटी सेशन) आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य हेतु संबंधित एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, टीबी नियंत्रण आदि की भी समीक्षा की गई। मौके पर नवल कुमार, दिनेश कुमार, प्रताप कुमार, देवव्रत, भोला पंडित सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment