Views: 140
1 0
सिंदुरिया, लहलहे, झाबर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गाँव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सिंदुरिया, लहलहे, झाबर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गाँव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मेदिनीनगर: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत में रविवार को रामनवमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लहलहे , सिंदुरिया एवं झाबर में विभिन्न स्थानों पर झंडा उठाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गाँव में धार्मिक उत्साह चरम पर था। विभिन्न गांवों…

सिंदुरिया, लहलहे, झाबर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गाँव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Read Time:1 Minute, 54 Second
सिंदुरिया, लहलहे, झाबर में धूमधाम से संपन्न हुई रामनवमी पूजा, गाँव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मेदिनीनगर: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत में रविवार को रामनवमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लहलहे , सिंदुरिया एवं झाबर में विभिन्न स्थानों पर झंडा उठाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।


सुबह से ही गाँव में धार्मिक उत्साह चरम पर था। विभिन्न गांवों से आए झंडा जुलूसों के साथ क्षेत्र में पर्व का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शिव मंदिर परिसर सिंदुरिया एवं झाबर में झंडा तोलन समारोह विधिवत संपन्न हुआ, जिसके बाद श्रद्धालु देवी मंडप पहुंचे।

वहां से वापसी के क्रम में जुलूस शिव मंदिर पहुंचा, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इसके बाद जुलूस देवी मंडप होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करता रहा।


इस दौरान सिंदुरिया, झाबर की रामनवमी पूजा कमिटी द्वारा शिव-पार्वती एवं हनुमान की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया.

जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी विश्वथनाथ कुमार राणा के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed