Views: 469
0 0
मॉडल स्कूल में जमीन दाता ने जड़ा ताला,स्कूल के बाहर बच्चे पढ़ने को मजबूर।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मॉडल स्कूल में जमीन दाता ने जड़ा ताला,स्कूल के बाहर बच्चे पढ़ने को मजबूर।

बरहरवा:-बरियो प्रखण्ड के मॉडल स्कूल में जमीन दाता बबलू मालतो ने गुरूवार को स्कूल खुलते हीं मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। जिससे स्कूल के बच्चों को स्कूल के बाहर पढ़ने को मजबुर होना पड़ा। शिक्षक भी छात्र-छात्रों के साथ खड़े रहे। स्कूल में ताला जड़ने की सूचना प्रधान शिक्षक मुज्जफर इस्लाम ने जिले के…

मॉडल स्कूल में जमीन दाता ने जड़ा ताला,स्कूल के बाहर बच्चे पढ़ने को मजबूर।
Read Time:2 Minute, 39 Second
मॉडल स्कूल में जमीन दाता ने जड़ा ताला,स्कूल के बाहर बच्चे पढ़ने को मजबूर।

बरहरवा:-बरियो प्रखण्ड के मॉडल स्कूल में जमीन दाता बबलू मालतो ने गुरूवार को स्कूल खुलते हीं मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। जिससे स्कूल के बच्चों को स्कूल के बाहर पढ़ने को मजबुर होना पड़ा। शिक्षक भी छात्र-छात्रों के साथ खड़े रहे।

स्कूल में ताला जड़ने की सूचना प्रधान शिक्षक मुज्जफर इस्लाम ने जिले के डीईओ, बीईईओ, वीपीओ को सूचना दी। वहीं जमीन दाता बबलू मालतो ने कहा कि उसके जमीन में 2015 को स्कूल भवन का निर्माण हुआ। मॉडल स्कूल का संचालन 2022 से हुआ।

बीते दस सालों से शिक्षा विभाग हमारे साथ आश्वसन दे रही है। जमीन दाता बबलू मालतो ने बताया कि उसने शिक्षा विभाग के द्वारा नौकरी देने के एवज में जमीन दी थी।

बीते 10 साल का बकाया भुकतान की मांग की। नौकरी की नियुक्ती पत्र दे नही देगी तो स्कूल में ताला बंदी जारी रहेगी। मालूम हो कि मॉडल स्कूल में 150 छात्र- छात्राओं का नामांकन है।

स्कूल में तीन शिक्षक कार्यरत है। दो शिक्षक सरकारी एवं एक पारा हैं। पारा शिक्षक को प्रधान शिक्षक का प्रभार दिया गया है।बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा डीईओ के निर्देश पर जमीन दाता से वार्ता की। जमीन दाता ने एक माह का समय बीपीओ को दिया। जमीन दाता ने बताया कि एक माह के अंदर शिक्षा विभाग यदि उसकी मांग को नहीं मानती है, तो स्कूल में फिर तालाबंदी की जाएगी.

बरहरवा। राजमहल कोठी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को गुरुवार को वंदना भवन में हवन पूजन बादसत्रारम्भ (2025-26)किया गया। ‌ मौके पर पुरोहित राजेश पांडे के द्वारा हनुमान चालीसा , एकात्मता स्त्रोत्म, मंत्र पाठ एवं हवन पूजन संपन्न हुआ। मौके पर प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह, विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र आदि अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports