Views: 79
0 0
ईद पर्व पर जूनियर स्पोर्टिंग क्लब ने आयोजित की फुटबॉल प्रतियोगिता

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

ईद पर्व पर जूनियर स्पोर्टिंग क्लब ने आयोजित की फुटबॉल प्रतियोगिता

बरहरवा। ईद पर्व के अवसर पर जूनियर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में बोरियो मदरसा नुरुल होदा के मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता मुमताज अंसारी, झामुमो के पूर्व संगठन सचिव मो. एजाज़ अंसारी, झामुमो नेता वकील समीरी, मौलाना खुर्शीद आलम, मो. जहांगीर अंसारी, अब्दुल गनी…

ईद पर्व पर जूनियर स्पोर्टिंग क्लब ने आयोजित की फुटबॉल प्रतियोगिता
Read Time:1 Minute, 38 Second
ईद पर्व पर जूनियर स्पोर्टिंग क्लब ने आयोजित की फुटबॉल प्रतियोगिता

बरहरवा। ईद पर्व के अवसर पर जूनियर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में बोरियो मदरसा नुरुल होदा के मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता मुमताज अंसारी, झामुमो के पूर्व संगठन सचिव मो. एजाज़ अंसारी, झामुमो नेता वकील समीरी, मौलाना खुर्शीद आलम, मो. जहांगीर अंसारी, अब्दुल गनी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था। मैच का संचालन आयोजक नजरे कलीम के देखरेख में किया गया। दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया, और खेल के दौरान जोरदार तालियों की गूंज मैदान में गूंजती रही।

समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने ऐसे आयोजनों की सराहना की और इसे युवाओं के विकास के लिए जरूरी बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports