सतबरवा थाना में नए थाना प्रभारी का योगदान,जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

सतबरवा थाना में नए थाना प्रभारी का योगदान,जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
Views: 243
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
सतबरवा थाना में नए थाना प्रभारी का योगदान,जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिर्पोट-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा थाना में नए थाना प्रभारी पदस्थापित विश्वनाथ कुमार राणा को सतबरवा प्रखंड क्षेत्रवासियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मौके पर सतबरवा प्रखंड के उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव,मनिका विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि लाल बाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से गुलदस्ते और मिठाइयाँ भेंट कर अपने नए थाना प्रभारी के प्रति सम्मान और उत्साह व्यक्त किया।

वहीं पर सतबरवा प्रखंड के आदि कुरुख सरना समाज के प्रखंड अध्यक्ष के अगुवाई में विष्णु उरांव,विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, पंचायत समिति सदस्य प्रेमचंद उरांव, सतबरवा प्रखंड के समाज सेवी आशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से उन्हें अंग वस्त्र देकर स्वागत किया,और साथ में नया थाना प्रभारी को सरहुल पर्व का भी निमंत्रण दिया।

सभी ने नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी के साथ संक्षिप्त में बातचीत भी की और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

नए थाना प्रभारी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा। जिसमें आप सभी से भी सहयोग का अपेक्षा करता हूं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment