झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में बारी मुखिया हुई सम्मानित

झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में बारी मुखिया हुई सम्मानित
Views: 111
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में बारी मुखिया हुई सम्मानित

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट-

सतबरवा(पलामू ):- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारी पंचायत के मुखिया निरोत्तमा देवी ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी ही सराहनीय कार्य प्रदर्श किया।जिसे उनके कार्य को देखकर पलामू डीडीसी मो शब्बीर अहमद ने सम्मानित किया है।

शुक्रवार को टाऊन हॉल मेदिनीनगर में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में निरोत्तमा देवी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए बारी पंचायत में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना कर उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से मिलकर तथा पत्र के माध्यम से पंचायत में हाई स्कूल खुलवाने की मांग कर चुकी हैं, ताकि बारी पंचायत के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर दराज न जाना पड़े।

उनकी शिक्षा के प्रति विशेष रुचि और पहल को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है।पुरस्कृत होने पर निरोत्तमा देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि हमारी पहला कदम शिक्षा की ओर होगी।

पंचायत क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ बाकी है,जिन्हें मैं जिला में संवाद कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। वहीं मुखिया की सम्मानित होने पर और उनके विचार धारा को सुनकर आसपास पड़ोस के लोगों में खुशी का माहौल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment