Views: 132
0 0
घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटको पंचायत के ग्राम नावा बाजार टोला बरारी निवासी लखन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र पासवान एवं पुतौह सूर्यमुखी देवी उम्र 28 वर्ष दोनों पति-पत्नी का दांपत्य जीवन शुक्रवार को समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार लखन पासवान अपने पत्नी के संग कही रिलेशन में गए…

घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला
Read Time:2 Minute, 8 Second
घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटको पंचायत के ग्राम नावा बाजार टोला बरारी निवासी लखन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र पासवान एवं पुतौह सूर्यमुखी देवी उम्र 28 वर्ष दोनों पति-पत्नी का दांपत्य जीवन शुक्रवार को समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार लखन पासवान अपने पत्नी के संग कही रिलेशन में गए हुए थे । घर में पति-पत्नी के अलावा 2 वर्ष की छोटी बच्ची घर में सुनसान जगह रह रहे थे कि बृहस्पतिवार की रात 12:00 बजे दोनों पति-पत्नी में आपसी घरेलू विवाद को लेकर कहा- सुनी शुरू हो गई। जहां पति उपेंद्र पासवान ने घर में रखा टांगा से घर के बाहर निकाल कर पत्नी पर पीछे से माथा एवं गर्दन पर वार कर दिया जहां सूर्यमुखी देवी का घटना स्थल पर ही मौत हो गया।

मौत के पश्चात रात्रि में ही टांगा लेकर घर से 1 किलोमीटर दूरी पर खूंटी सोत नदी के समीप तथा थाना से एक किलोमीटर पश्चिम पेड़ में गमछा लगाकर अपने फांसी के फंदा में झूल गया। 2 वर्ष की दुधमुही बेटी अपने मां के शव के पास अकेले पानी में भींगती रही।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण ने थाना को सूचित किया जंहा थाना प्रभारी चिंटू कुमार एवं एएसआई सुधीर कुमार बिपिन कुमार, आंनद रजवार सोमनाथ कुमार एवं सहस्त्र पुलिस जवान पहुंचकर शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।इस घटना से क्षेत्र में काफी मर्माहत है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports