Views: 332
0 0
विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरहरवा:- जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में एक विवाहित युवक ने अपने कमरे में पंखा से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या वजह है यह परिजनों को पता नही है। वही जिरवाबाड़ी पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया…

विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Read Time:3 Minute, 9 Second
विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरहरवा:- जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में एक विवाहित युवक ने अपने कमरे में पंखा से लटक कर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के पीछे क्या वजह है यह परिजनों को पता नही है। वही जिरवाबाड़ी पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक युवक मो. यूनुस का पुत्र गुलाम रसूल उर्फ राहुल (22) था। मृतक के बड़ा भाई नाजिम ने बताया कि उसका भाई छत के रूम में अकेले था। बुधवार की शाम को ही अपने कमरे में गया। खाना भी नही खाया था। कहा कि तबियत ठीक नही है। जब अगले दिन यानी कि गुरुवार की सुबह सेहरी के उठा तो उसे भी जगाने के लिए गया। लेकिन दरवाजा अंदर से बन्द था। काफी आवाज देने पर जब नही उठा तो कुछ संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि लुंगी के सहारे सेलिंग पंखा से लटका था तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। 19 मार्च की शाम ससुराल से लौटा था गुलाम रसूल मृतक गुलाम रसूल उर्फ राहुल 19 मार्च के शाम ही अपने ससुराल तीनपहाड़ के जोका से लौटा था। यह जानकारी उसका बड़ा भाई नाजिम ने दी है।

उन्होंने बताया कि ससुराल से आने के तुरंत बाद वे अपना कमरा में चला गया है। भाई के अनुसार देखकर ऐसा लगा कि किसी के साथ कोई बात हुई होगी। बिना खाये पिये ही वे अपना रूम में गया तो सीधा सुबह उसे मृत पाया गया है। पांच महीना पहले ही युवक की हुई थी शादी मृतक गुलाम रसूल उर्फ राहुल की शादी पांच महीना पहले तीनपहाड़ के जोका के रहने वाली रौशनी के साथ हुई थी। मृतक के भाई नाजिम का कहना है कि गुलाम रसूल उर्फ राहुल की पत्नी का मैट्रिक की परीक्षा चल रहा है। कई दिनों से वे अपना ससुराल में गया हुआ था।

तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने की पोस्टमार्टम मृतक गुलाम रसूल की शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में तीन सदस्यीय गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने की है। मेडिकल बोर्ड में डॉ. केशव कृष्णा, डॉ. चंदन कुमार व डॉ. पिंकू चौधरी थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports