Views: 350
0 0
19 मार्च से श्री बंशीधर महोत्सव शुरू, प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

19 मार्च से श्री बंशीधर महोत्सव शुरू, प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय परिसर से श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप…

19 मार्च से श्री बंशीधर महोत्सव शुरू, प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Read Time:3 Minute, 42 Second
19 मार्च से श्री बंशीधर महोत्सव शुरू, प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय परिसर से श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दो दिवसीय राजकीय महोत्सव के आयोजन में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

दो दिवसीय उक्त राजकीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें मनमोहक गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति राज्य व देश के विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की जायेगी। इसके अलावे जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देकर कला का प्रदर्शन करेंगे।
श्री बंशीधर महोत्सव में 19 मार्च को आर्यन महाकाल (राधे कृष्णा एंट्री), बिपिन मिश्रा एंड ग्रुप (शंख नध), न्यू झारखंड कला संगीत सूजन केंद्र (नागपुरी नृत्य), नटराज कला केंद्र (छऊ नत्य), आर्यन महाकाल ग्रुप (कृष्णा लीला), अनुपमा यादव (भोजपुरी सिंगर), पूजा चटर्जी (इंडियन आइडल सीजन 3 फाइनलिस्ट) एवं सलमान अली (इंडियन आइडल सीजन 10वी विजेता) अपनी प्रस्तुति देंगे।

20 मार्च को गंगा आरती 15 लोग (गंगा ol आरती वाराणसी), शशांक शेखर (इंडियन सेमि क्लासिकल सिंगर), मानभूम संस्कृति समिति (पाइका नृत्य), राजीव निगम (कॉमेडियन), जॉली मुखर्जी (बॉलीवुड सिंगर), रजत आनंद एवं हेमंत बृजवासी (विजेता सा रे गा मा पा) की प्रस्तुति होगी।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह, डीपीएम जेसलपीएस विमलेश शुक्ला समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

19 मार्च से श्री बंशीधर महोत्सव शुरू, प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor