Views: 313
0 0
बरहेट:11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ,108 कन्याओं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहेट:11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ,108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

बरहरवा। प्रखंड के बरहेट बाजार स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण से सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 108 कन्याओं ने पंडित रोहित मिश्रा के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु महिलाएं एवं कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रही थीं। शोभायात्रा मंदिर…

बरहेट:11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ,108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
Read Time:2 Minute, 19 Second
बरहेट:11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ,108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

बरहरवा। प्रखंड के बरहेट बाजार स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण से सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 108 कन्याओं ने पंडित रोहित मिश्रा के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु महिलाएं एवं कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रही थीं।

शोभायात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई निकट स्थित तालाब पहुंची, जहां विधिवत जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। जल भरने के पश्चात कलश यात्रा पूरे बरहेट बाजार का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। इसी के साथ 11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर साह ने बताया कि यह महायज्ञ धार्मिक आस्था, शांति और सुख-समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन भव्य हवन-पूजन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर नगर यात्रा और यज्ञ आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव अजय भगत, कोषाध्यक्ष धीरज मोदी, मीडिया प्रभारी दीपक डोकानिया, यज्ञ प्रभारी शंभू प्रसाद डोकानिया, दिलीप सिंह, रूपक मित्रा, रजत राज डोकानिया सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports