Views: 214
0 0
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा एवं 15वें वित्त आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास, मिट्टी मोरम रोड, पोटो हो खेल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड…

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
Read Time:4 Minute, 35 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
  • लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश
  • योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी – उपायुक्त

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा एवं 15वें वित्त आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास, मिट्टी मोरम रोड, पोटो हो खेल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड वेरीफिकेशन, एरिया ऑफिसर एप, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, एनआरएम एक्सपेंडिचर, सोशल ऑडिट, जिओ टैगिंग एवं मनरेगा जैसी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (2016-2022 से 2024-25) एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना (2016-2017, 2023-2024) के तहत पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले 20 दिनों में इन योजनाओं में प्रगति लाएं और लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के तहत लंबित आवासों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और प्रथम एवं द्वितीय किस्त के भुगतान की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

बैठक में उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना, तालाब एवं कुआं निर्माण से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की लंबित जिओ टैगिंग को शीघ्र पूरा करने पर भी बल दिया।

मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वर्षों से लंबित सभी योजनाओं को अविलंब पूरा किया जाए। उन्होंने मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने और पंचायत स्तर पर पेंडिंग पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

15वें वित्त आयोग की योजनाओं पर निर्देश

बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समस्त विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक श्री प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री श्रेयांश, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी एवं बीपीओ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें और योजनाओं को तय समय में पूरा करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed