Views: 281
0 0
गारु मे प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गारु मे प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर जोर

पंकज कुमार यादव, गारु:- लातेहार जिले के गारु प्रखंड मुख्यालय, 06 मार्च 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, अबुवा आवास योजना, पीएम जनमन छात्रवृत्ति योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं…

गारु मे प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर जोर
Read Time:3 Minute, 8 Second
गारु मे प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर जोर

पंकज कुमार यादव,

गारु:- लातेहार जिले के गारु प्रखंड मुख्यालय, 06 मार्च 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, अबुवा आवास योजना, पीएम जनमन छात्रवृत्ति योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पशु शेड निर्माण सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।


बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में तेज़ी से विकास कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन अनिवार्य

श्री अभय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को समय पर लागू करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो कर्मी कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण भी निकाला गया।

जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रतिबद्धता

बैठक के अंत में बीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं को गति दें और जरूरतमंदों तक सरकारी लाभ पहुंचाने में कोई कोताही न करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करें और विकास योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारें।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports