Views: 562
0 0
इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन,ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन,ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री।

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह पुणे के हिंजावडी में आयोजित तीन दिवसीय ( 4 – 6 मार्च ) इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन, ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये। इसमें दुनिया भर के दर्जनों देशों के विशेषज्ञ, विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिये। तीन दिनों तक…

इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन,ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री।
Read Time:6 Minute, 7 Second
इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन,ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री।

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह पुणे के हिंजावडी में आयोजित तीन दिवसीय ( 4 – 6 मार्च ) इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन, ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये। इसमें दुनिया भर के दर्जनों देशों के विशेषज्ञ, विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिये।


तीन दिनों तक विभिन्न सत्रों में चलने वाले इस कार्यशाला में भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के परिप्रेक्ष्य में चुनौतियां, वैश्विक अवलोकन एवं उद्योग, श्रमिकों एवं यूनियनों के लिए चुनौतियां विषय पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रतिनिधियों ने जहां अपने विचारों को रखा वहीं विशेषज्ञों ने चुनौतियों से निपटने के सुझाव दिये।


इसमें क्रिस्टीना ओलिवियर, इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन, सहायक महासचिव , जेसन वेड, यूएडब्ल्यू, यूएसए, राष्ट्रपति फेन के शीर्ष सलाहकार (सेक्टर सह-अध्यक्ष) , संजय वाधवकर, एसएमईएफआई, भारत, महासचिव। पूर्व सह सदस्य इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन , संजय सिंह, INSMM&EEF, भारत, कार्यकारी अध्यक्ष , किशोर सोमवंशी, SEM, भारत, अध्यक्ष , आशुतोष भट्टाचार्य, इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन, क्षेत्रीय सचिव समेत विभिन्न ऑटोमोटिव उद्योग के लोग शिरकत किये।


इस कार्यशाला में भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग: परिप्रेक्ष्य और चुनौतियाँ विषय पर बारी – बारी से सबों ने अपने विचारों को रखा। वहीं विशेषज्ञ थिलागम रामलिंगम, इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन, क्षेत्रीय अधिकारी ने विस्तार से इस पर प्रकाश डाला।

इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन,ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिये टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री।


उधर पैनल चर्चा में भारतीय ऑटो यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें एस.डी. त्यागी, एसएमईएफआई, भारत, अध्यक्ष , जुस्को यूनियन के रघुनाथ पांडे, ऑल इंडिया इंटक के महामंत्री संजय कुमार सिंह आईएनएसएमएमएंडईईएफ, भारत, महासचिव , संपत रंगासामी, डब्ल्यूपीटीयूसी, भारत, उपाध्यक्ष ,विद्या तांबे, एसईएम, भारत , बालाजी कृष्णन के, रेनॉल्ट निसान वर्कर्स यूनियन, भारत , आनंद कुमार आर., वोल्वो वर्कर्स यूनियन (बस), भारत शिरकत किये।


उधर वैश्विक अवलोकन और उद्योग, श्रमिकों और यूनियनों के लिए प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं ? इस विषय पर मार्टिन लुंडस्टेड, वोल्वो एबी, सीईओ , डॉ. लोरेंजा मोनाको (पीएचडी, एसओएएस), यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ जोहान्सबर्ग , जीईआरपीआईएसए संचालन समिति के सदस्य, फेलो सीआईएमईटी ने विचार व्यक्त किया।

कार्यशाला में पैनल चर्चा के दौरान ट्रक और बस कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियनों से इनपुट रेनाटो कार्लो डी अल्मेडा, सीएनएम/सीयूटी, ब्राजील शामिल थे। जबकि आरके सिंह टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री INTUC, भारत ,आर. सेंडिल कुमार, अशोक लीलैंड, WPTUC, भारत , श्रवण , वोल्वो इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन (ट्रक), भारत , सेल्वा गणपति, डेमलर इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन , एरिक स्वेनसन, IF मेटल, स्वीडन , जेसन वेड UAW, USA , एड्रियन हर्मीस, IG मेटल, जर्मनी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान ‘जस्ट ट्रांजिशन’ को व्यवहार में लाने पर जोर दिया गया। दुनिया भर से चुनौतियों और अच्छे अभ्यासों पर विचारों के आदान-प्रदान के सिलसिले पर भी बल दिया गया।


पैनल चर्चा में दुनिया भर के विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधियों में निम्न शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed