गढ़वा में दिनदहाड़े अज्ञात लुटेरों ने राहगीर से 2.5 लाख रूपये लुट ली, पीड़ित ने भागते लुटेरे को धर दबोचा

गढ़वा में दिनदहाड़े अज्ञात लुटेरों ने राहगीर से 2.5 लाख रूपये लुट ली, पीड़ित ने भागते लुटेरे को धर दबोचा
Views: 121
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second
गढ़वा में दिनदहाड़े अज्ञात लुटेरों ने राहगीर से 2.5 लाख रूपये लुट ली, पीड़ित ने भागते लुटेरे को धर दबोचा

गढ़वा से अनूप कुमार गुप्ता की रिर्पोट:-

गढ़वा:- शहर के मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पास सोमवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात लुटेरों ने एक राहगीर से 2.5 लाख रुपये लूट ली।

इस दौरान पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।

कैसे हुई लूट

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी दिलीप चौधरी छत्तीसगढ़ जाने के लिए गढ़वा आए थे। वह रंका मोड़ के पास एक ऑटो से उतरे और बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे।

इस दौरान जवाहर भोजनालय के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बहाने से मोबाइल मांगा।दिलीप चौधरी ने जैसे ही मोबाइल दिया, दोनों लुटेरों ने उनके गले में टंगे बैग को रुपये समेत झपट लिया। मोटरसाइकिल तेज भगाने लगे।

पीड़ित ने दिखाई बहादुरी

घटना के बाद भी दिलीप चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लुटेरों की बाइक के पिछले हिस्से को पकड़ लिया। लुटेरे बाइक की गति बढ़ाने लगे, जिससे दिलीप नीचे गिर गए, लेकिन उन्होंने बाइक को नहीं छोड़ा।

कुछ दूर तक घसीटे जाने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान एक लुटेरा फरार हो गया, लेकिन दिलीप ने दूसरे लुटेरे को दबोच लिया।

लोगों ने चोर को पकड़ कर की पिटाई, फिर किया पुलिस के हवाले

घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने पकड़े गए लुटेरे को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस हर नजरिए से कर रही जांच

इस संबंध में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। फरार लुटेरे की तलाश जारी है। हालांकि, अब तक पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही, पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment