Views: 362
0 0
आधी रात में आयोजित मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

आधी रात में आयोजित मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर:- रविवार को लोनावाला में आयोजित टाटा अल्ट्रा मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। टीम के रॉक मास्टर अरुपानंद महतो ने इस कठिन दौड़ में 35 किलोमीटर की दौड़ को 03 : 11 : 36 घंटे में पूरा कर टीम को गौरवान्वित किया। उसी प्रकार धर्मेन्द्र कुमार ने 03…

आधी रात में आयोजित मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा
Read Time:2 Minute, 13 Second
आधी रात में आयोजित मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा


जमशेदपुर:- रविवार को लोनावाला में आयोजित टाटा अल्ट्रा मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया।

टीम के रॉक मास्टर अरुपानंद महतो ने इस कठिन दौड़ में 35 किलोमीटर की दौड़ को 03 : 11 : 36 घंटे में पूरा कर टीम को गौरवान्वित किया। उसी प्रकार धर्मेन्द्र कुमार ने 03 : 46 : 07 घंटे में दौड़ को पूरा किया। वहीं अरूंजय कुमार 04 : 08 : 24 घंटे में अपना 35 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा किये।


इसके अलावे अभिषेक पाण्डेय ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर सबको चौंका दिया।


बताते चलें कि यह दौड़ आधी रात में शुरू हुई। मैराथन में इसे कठिन दौड़ के श्रेणी में रखा गया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एम्स द्वारा यह दौड़ प्रमाणित था।

बताया गया कि सह्याद्रि पर्वतमाला की चुनौतीपूर्ण उतार-चढ़ाव वाली ढलानें हर धावक को अपनी सहनशक्ति के स्तर को पूरी तरह से परखने का अवसर देती हैं। रोमांच से भरे इस दौड़ में भाग लेने के लिए रात 11: 45 बजे से ही धावकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

अंधेरे रात में सभी धावकों के माथे पर अल्ट्रा रेज बेल्ट बंधा था। दौड़ के दौरान सभी धावकों के माथे पर बंधे अल्ट्रा रेज लाइट जगमगा रहा था।


35 , 50 एवं 75 किलोमीटर के कैटगरी में दौड़ को बांटा गया था। 75 किलोमीटर के धावकों का रेस रात 12 : 30 बजे , 50 किलोमीटर का रेस रात 1 बजे जबकि 35 किलोमीटर का रेस रात ( तड़के ) 2 बजे शुरू हुआ। जमशेदपुर से गये धावकों ने रेस का भरपूर आनंद उठाया।

Loading

आधी रात में आयोजित मैराथन में जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने लिया हिस्सा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor