Views: 177
0 0
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष उपस्थापित आवेदकों के सभी 10 आवेदनों की विस्तृत रूप से जांच की गई। इस दौरान…

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक
Read Time:2 Minute, 31 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान समिति के समक्ष उपस्थापित आवेदकों के सभी 10 आवेदनों की विस्तृत रूप से जांच की गई। इस दौरान आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदनों के साथ -साथ अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, विभागीय निदेश एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

8 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक

जांच के उपरांत अहर्ता पूर्ण कर रहे 8 आवेदन स्वीकृत करते हुए अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने अनुशंसा की। इस दौरान एक मामला को समिति ने अस्वीकृत कर दिया। वहीं एक मामला पर निर्णय स्थकित (लंबित) रख जरूरी दस्तावेज पूर्ण करने एवं कुछ दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ देने के लिए 16 आवेदन स्वीकृत

उपायुक्त शशि रंजन ने संबंधित विभागों में रिक्त पदों की जानकारी ली। साथ ही समिति द्वारा अनुशंसित 8 आवेदनों पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश स्थापना उपसमाहर्ता को दिया। इधर, कर्मचारियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इसके लिए प्राप्त 21 आवेदनों की जांचोपरांत 16 आवेदन स्वीकृत किए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, स्थापना उप समाहर्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports