उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
Views: 235
0 0
Read Time:4 Minute, 6 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा जिले में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) एवं ओडीएफ प्लस योजनाओं के तहत हुई अब तक की प्रगति की जानकारी दी गई।

ओडीएफ प्लस की स्थिति एवं कार्ययोजना पर जोर
बैठक के दौरान उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस के अंतर्गत जिले में एस्पायरिंग, राइजिंग, व मॉडल कैटेगरी के तहत गांवों की रेटिंग की समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि आगामी कार्यों के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-II की विस्तृत समीक्षा
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-II के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए ग्राम कार्य योजना (VAP) तैयार की जाए। उन्होंने 5-स्टार श्रेणी में गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, उन्होंने व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई, पृथक्करण शेड, कचरा संग्रहण वाहन, सोख्ता गड्ढ़ा, नाडेप/वर्मी कंपोस्ट पिट जैसी संरचनाओं के निर्माण की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 15वें वित्त आयोग, पंचायती राज, और मनरेगा के तहत उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए।

जल जीवन मिशन की प्रगति पर विशेष निर्देश
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति, जल स्रोतों की उपलब्धता, चापाकलों की मरम्मत एवं रखरखाव, और जल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।

पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा
उपायुक्त ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल स्रोतों की निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी घरों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment