Views: 303
0 0
हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम कोच बनाएं गए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम कोच बनाएं गए

विभिन्न खेलों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुंगेर जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को 04 से 07 फरबरी को थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 46 वीं…

हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम कोच बनाएं गए
Read Time:4 Minute, 2 Second
हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम कोच बनाएं गए

  • हाल में ही नई दिल्ली में आयोजित 13- 19 जनवरी को आयोजित खो – खो वर्ल्ड कप में मैनेजमेंट कमिटी सोशल मीडिया इंस्फेंसर बनाएं गए थे
  • इससे पूर्व हरिमोहन सिंह कई सारे खेलों में नेशनल ऑफिशियल, टेक्निकल, स्टेट कोच , सेलेक्टर बन चुके हैं
  • सभी खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है, हमारी पहली प्राथमिकता- हरिमोहन सिंह
  • मुंगेर के चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य एवं प्रमंडल लेवल पर मेडल जीत कर जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं

विभिन्न खेलों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुंगेर जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को 04 से 07 फरबरी को थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 46 वीं सीनियर नेशनल थ्रोबॉल पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप -2025 में थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा बिहार स्टेट सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम का कोच बनाएं गए। जो कि मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है।


हरिमोहन सिंह ने बताया कि मुंगेर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है । कई सारे खेलों में जिला के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते कई सारे खेलों में मेडल जीत कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई । उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा । जो भी खिलाड़ी स्पोर्ट्स में जुड़ना चाहते हैं वो अविलंब 📲9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार भी विजेता खिलाड़ियों को लाखों लाख कैश प्राइज एवं विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित कर रही है ।समाजसेवा के लिए हरिमोहन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री , पथ निर्माण मंत्री , विधि कानून मंत्री आदि के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।


हरिमोहन सिंह को बिहार स्टेट सीनियर महिला थ्रो बॉल टीम कोच बनाएं जाने पर मुंगेर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों , समाजसेवियों , राजनेताओं, खेलप्रेमियों , आर्ट , कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया,मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , मुंगेर डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल एसोसिएशन, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार,जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ,मुंगेर कराटे एसोसिएशन आदि के गणमान्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports