Views: 397
0 0
हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट पारा एथेलेटिक्स एवं स्पेशल ओलंपिक्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल बनाएं गए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट पारा एथेलेटिक्स एवं स्पेशल ओलंपिक्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल बनाएं गए

विभिन्न खेलों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुंगेर जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को एक एवं दो फरबरी को बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार द्वारा पाटलिपुत्रा…

हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट पारा एथेलेटिक्स एवं स्पेशल ओलंपिक्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल बनाएं गए
Read Time:4 Minute, 19 Second
हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट पारा एथेलेटिक्स एवं स्पेशल ओलंपिक्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल बनाएं गए

विभिन्न खेलों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुंगेर जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को एक एवं दो फरबरी को बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार द्वारा पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में आयोजित 25 वीं बिहार स्टेट स्पेशल ओलंपिक्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप -2025 एवं 25 वीं बिहार स्टेट पारा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप -2025 में मैनेजमेंट कमिटी की ओर से टेक्निकल रेफरी बनाएं गए। जो कि मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है।

हरिमोहन सिंह बिहार स्टेट पारा एथेलेटिक्स एवं स्पेशल ओलंपिक्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल बनाएं गए


हरिमोहन सिंह ने बताया कि मुंगेर में प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों की कमी नहीं है । कई सारे खेलों में जिला के दिव्यांग महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते कई सारे खेलों में मेडल जीत कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई । उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा । जो भी दिव्यांग खिलाड़ी स्पोर्ट्स में जुड़ना चाहते हैं वो अविलंब 📲9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार भी विजेता खिलाड़ियों को लाखों लाख कैश प्राइज एवं विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित कर रही है ।समाजसेवा के लिए हरिमोहन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री ,

पथ निर्माण मंत्री , विधि कानून मंत्री आदि के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।
हरिमोहन सिंह को बिहार स्टेट पैरा एथलेटिक्स एवं स्पेशल ओलंपिक्स चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल बनाएं जाने पर मुंगेर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों , समाजसेवियों , राजनेताओं, खेलप्रेमियों , आर्ट , कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया,मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ,

जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , मुंगेर डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल एसोसिएशन, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार,जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ,मुंगेर कराटे एसोसिएशन आदि के गणमान्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports