Views: 173
0 0
झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया.

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, गढ़वा:– भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि…

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया.
Read Time:4 Minute, 18 Second
झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया.

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

गढ़वा: भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी को चांदी का मुकुट पहनाकर अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय कार्यकर्ता के संघर्ष का परिणाम है भाजपा कार्यकर्ता धुप छांव हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं इसलिए संगठन कार्य में कार्यालय का बड़ा भुमिका है।

अपना कार्यालय बन जाने से भाजपा संगठन और मजबूत होगा। भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर संगठन को मजबूत किया है कार्यकर्ताओं का परिश्रम के बदौलत भव्य कार्यालय बन पाया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अच्छे बुरे हर तरह के मौसम में तन-मन धन से पार्टी के लिए लगे रहते हैं उसी का परिणाम है कि अपना कार्यालय बन कर खड़ा है। पुर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यालय होना सौभाग्य की बात है यह यह ऐतिहासिक क्षण है।

कार्यकर्ता ही पार्टी के रिढ़ होते हैं कार्यकर्ता के दम पर ही इतना बड़ा कार्यालय बन पाया है भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरण राम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय विकास प्रितम, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पाण्डेय, ओमप्रकाश केशरी, सुरज गुप्ता, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भाजयुमो पुर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, विवेकानंद तिवारी,

अरविंद तुफानी, विजय केशरी, रितेश चौबे, विकास स्वदेशी, डॉ लाल मोहन मुरारी यादव, मधुलता कुमारी, राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, धनंजय गौड़, विनय चंद्रवंशी, लक्ष्मन राम, मनीष गुप्ता, रामशीष तिवारी, नसरुद्दीन अंसारी, अनीता गुप्ता, उदय कुशवाहा, पार्वती सिंह, उमेश कश्यप, बलजीत सोनी, रुपु महतो, विकास तिवारी, मनोज जायसवाल, बलराम यादव, कंचन पाण्डेय ,शोभा जायसवाल सहित अन्य हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

Loading

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed