बिशुनपुरा में गणतंत्र दिवस को लेकर पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने की बैठक

बिशुनपुरा में गणतंत्र दिवस को लेकर पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने की बैठक
Views: 160
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
बिशुनपुरा में गणतंत्र दिवस को लेकर पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने की बैठक

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट-

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक की गई।

इसमें सर्वसहमति से विभिन्‍न जगहों पर झंडा फहराने का समय निर्धारित किया गया।प्रखंड मुख्यालय में सुबह 8:15 बजे, थाना परिसर में 8:45 बजे, राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय 9:10 बजे, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में 9:35 बजे, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 9:50 बजे, राजकीय मध्य विद्यालय में 10:05 बजे, बीआरसी बिशुनपुरा एवं प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरी कला में 10:20 बजे, सभी पंचायत भवन बिशुनपुरा प्रखंड, सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 10:30 बजे निर्धारित किया गया।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, थाना प्रभारी राहुल सिंह, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, सीआरपी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक मैनेजर, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी हॉस्पिटल) से पुष्कर गुप्ता, बीपीओ डिंपल गुप्ता, प्रभारी प्रधान अंचल सहायक अमल सिंह, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, रोजगार सेवक चंद्रकांत कुमार, अंचल सहायक सत्यम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment