Views: 214
0 0
लातेहार में गोलगप्पे खा रही महिला से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार में गोलगप्पे खा रही महिला से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स

लातेहार:-लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। घटना चंदवा के मुख्य बाजार इलाके में एसबीआई बैंक के पास हुई, जहां एक महिला अपना दिनचर्या का काम निपटाने आई थी। पुलिस के अनुसार, फुलवा देवी नाम की महिला बैंक से 25 हजार रुपए निकालने के…

लातेहार में गोलगप्पे खा रही महिला से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स
Read Time:2 Minute, 32 Second
लातेहार में गोलगप्पे खा रही महिला से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स

लातेहार:-लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। घटना चंदवा के मुख्य बाजार इलाके में एसबीआई बैंक के पास हुई, जहां एक महिला अपना दिनचर्या का काम निपटाने आई थी।

पुलिस के अनुसार, फुलवा देवी नाम की महिला बैंक से 25 हजार रुपए निकालने के बाद सड़क किनारे गोलगप्पे खा रही थी, तभी दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने आकर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, जैसे ही बदमाशों ने पर्स छीना, वह शोर मचाने लगी, लेकिन तब तक दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाशों ने उन्हें चकमा देते हुए भागने में सफलता पा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच चल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पीड़िता फुलवा देवी, जो सतीटांड के बैलगड़ा, हुटप, चंदवा की निवासी हैं, ने बताया कि उनके पति का नाम जगदीश गोप है।

पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग काफी परेशान हैं और पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस घटना के बारे में कुछ जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके।

Loading

लातेहार में गोलगप्पे खा रही महिला से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports