Views: 187
0 0
Palamu:जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का किया गया आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Palamu:जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का किया गया आयोजन

पलामू:- पलामू जिले के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकि के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय रबी कर्मशाला 2024 का आयोजन किया गया।जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी,उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद व जिला कृषि पदाधिकारी दीपक वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कर्मशाला का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी किसानों से इस कर्मशाला…

Palamu:जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का किया गया आयोजन
Read Time:3 Minute, 4 Second

Palamu:जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का किया गया आयोजन

पलामू:- पलामू जिले के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकि के सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय रबी कर्मशाला 2024 का आयोजन किया गया।जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी,उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद व जिला कृषि पदाधिकारी दीपक वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कर्मशाला का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी किसानों से इस कर्मशाला में अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।उन्होंने कृषि से जुड़े पदाधिकारियों से लग्न के साथ कार्य करने की बात कही ताकि किसानों की आय दुगुनी किया जा सके।

वहीं उप विकास आयुक्त श्री अहमद ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रगतिशील किसान को कृषि के क्षेत्र में बहुत लाभ होता है।रबी फसल का उत्पादन कैसे बेहतर हो उसी को लेकर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां किसानों को रबी फसल के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

उन्होंने सामूहिक कृषि पर ज़ोर देते हुए किसानों के उत्पादक समूह को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने की बात कही।वहीं कृषि पदाधिकारी दीपक वर्मा ने रवि मौसम में बीज की बुवाई से लेकर कटाई तक की तकनीकी जानकारी किसानों से साझा की।

Palamu:जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का किया गया आयोजन

इसके अलावे कार्यशाला में उपस्थित कृषक मित्रों को रबि की मौसम में फसलों में लगने वाले कीट पतंगों के नियंत्रण एवं रोकथाम की विस्तृत जानकारी दी गयी।इसके अलावे आत्मा के द्वारा संचालित कृषि की योजनाओं जैसे मिट्टी नमूना संग्रह,केसीसी ऋण माफी योजना,टपक सिंचाई समेत अन्य विषयों से भी किसानों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला उद्यान पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी,जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक,क्षेत्र अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक समेत प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी,जनसेवक, बीटीएम,एटीएम समेत बड़ी संख्या में किसानों ने कर्मशाला में भाग लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports